रिपोर्ट - अमर राय 

गोरखपुर शहर के लाल अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह मलेशिया देश के सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू (4095 मीटर ) पर करेंगे चढ़ाई

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जनपद के लाल अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह मलेशिया ने देश के सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू जिसकी ऊंचाई (4095 मीटर ) को फतह करने की तैयारी कर चुके है।। आपको बताते चले की नीतीश अभी तक जितने पर्वतो को फतह किया है हर पर्वत से एक न एक जनजागरूकता का सन्देश दिया है चाहे वह सर्व शिक्षा अभियान हो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ या हमारे बिच का तीसरा शमुदाय ट्रांसजेंडर शमुदाय हो, नीतीश हर पर्वत से कुछ न कुछ सन्देश देते आये है,इस बार अभियान मे नीतीश ग्रीन गोरखपुर के लिए जितने मीटर क्लाइंब करंगे उतना पौधा गोरखपुर मण्डल मे एचपीसीएल के साथ मिलकर लगाएंगे।

पर्वतारोही नीतीश सिंह के इस मिशन के लिए 4 जुलाई को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड गोरखपुर के डीजीएम आशीष शर्मा ने एचपीसीएल का लोगो भेट किया, एवं इस अभियान के लिए नीतीश सिंह को शुभकामनाएं दी।।

पर्वतारोही नीतीश सिंह अपने अगले अभियान मलेशिया देश के सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू जिसकी ऊंचाई (4095 मीटर ) की चढ़ाई के लिए आज मलेशिया पहुंच गये है और वह कल 7 जुलाई से अपने अभियान के चढाई के लिए निकालेंगे।

अभी तक इन मुख्य चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए दिये संदेश -

2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।

2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।।

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो(19340फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है जहा से उन्होंने थर्ड जेंडर किन्नर समाज के सम्मान हेतु संदेश दिया।।

यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस(18510फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है,जहा से उन्होंने वैश्विक महामारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।।

अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु(14980फिट) को फतह किया।।

टर्की देश की सबसे ऊँची चोटी माउंट आरारत (16854फिट) को फतह किया है 

पर्वतारोही नीतीश सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा - रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड - चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई किये है।