नए कानूनी के दृष्टिगत जेल कारागार में हुई संगोष्ठी, 400 से अधिक लोगों को किया गया जागरूक

0
नए कानूनी के दृष्टिगत जेल कारागार में हुई संगोष्ठी, 400 से अधिक लोगों को किया गया जागरूक
गोरखपुर । कारागार मुख्यालय लखनऊ एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर ए०डी०जे० विकास सिंह के निर्देशन में जिला कारागार गोरखपुर से मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। तीन नए कानूनों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सगोष्ठी में ए०डी० जे० विकास सिंह द्वारा तीन नए कानूनों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने तीन नए कानूनों की विशेषताओं को समझाया। 
जेलर अरूण कुशवाहा ने संगोष्ठी में नए कानूनों से मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी में लगभग 300 लोगों ने प्रतिभाग किया। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूर्व में भी 400 बन्दियों को तीन नए कनूनों के बारे में जागरूक किया जा चुका है।
इस अवसर पर हरित गोरखपुर अभियान की तरफ से सावन शाही, उमेश शाही, मनोज सिंह एवं अमित कनौजिया के द्वारा कारागार में वृक्षारोपण भी किया गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)