https://youtu.be/xE22_v9B5fU?si=S6wChcRkCp4uulNx
गोरखपुर ट्रांसपोर्ट के लोगों ने कहा फिर से धरने पर जाएंगे ट्रांसपोर्ट के लोग और इस बार कड़ा विरोध होगा
गोरखपुर । 1 जुलाई से लागू हो रहे नए कानून पर मीडिया रिपोर्ट से फिर एक बार मच गई ट्रांसपोर्ट जगत में खलबली। गौरतलब है कि 2024 में नए साल पर पूरे देश भर में ट्रांसपोर्ट जगत से जुड़े लोगों ने हंगामा किया था। रास्ते जाम हो गई थे रास्ते रोक दिए गए थे ड्राइवर को पकड़ पकड़ कर जूते की माला पहनाई जा रही थी जो उन ड्राइवर की बात नहीं मान रहे थे जो गाड़ियां चलाने के हक में नहीं थे। बहुतो ने अपने लाइसेंस फेंक दिए थे इस व्यवसाय से मुंह मोड़ लेने का फैसला बना लिया था। जी हां शायद आपको वह याद भी आ गया होगा और समझ भी गए होंगे नए साल का वह दिन जब हीट एण्ड रन के कानून को लेकर पूरे देश भर में ट्रांसपोर्ट जगत से जुड़े लोगों ने हंगामा कर दिया था। दरअसल यह ऐलान हो गया था कि अब नए कानून स्थापित होगा आईपीसी की जगह बीएनएस (भारतीय दण्ड संहिता कानून) होगा और अब हिट एंड रन के मामले में लगभग 10 साल तक की सजा और 10 लाख जुर्माना होगा जी हां मिनिस्ट्री की तरफ से यह बातें सदन में उठी यह बात कही गई कि अब भारतीय न्याय संहिता लागू होगा जिसके तहत हिट एंड रन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
अमित शाह ने सदन में कहा था कि हीट एण्ड रन केस में अगर कोई मरता हुआ छोड़कर के भाग जाए तो इसके लिए हम ने 10 साल की सजा का प्रावधान रखा है।
यही बात ट्रांसपोर्ट जगत के लोगों को ना पसंद आई। और देश में जगह-जगह बवाल शुरू हो गया। क्योंकि इसका कानून का दुरुपयोग भी बहुत हो सकता था ऐसा बहुत से लोगों ने बताया और कई बार ऐसा सामने भी आया है जब ऐसा कुछ होता है मजबूरन तब मजबूरन ड्राइवर को भागना पड़ता है क्योंकि वहां की भीड़ उसकी जान लेने को आमादा हो जाती है।
हल्ला हुआ हंगामा हुआ पूरे देश भर में जबरदस्त विरोध हुआ। उसके बाद एआईएमटीसी यानी ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी सामने आई उसने भी इस मामले में ट्रांसपोर्ट के लोगों का साथ दिया और सरकार से बातचीत करने की अपील कर डाली उसके बाद लोकसभा चुनाव के कारण यह शोर गुल थम गया। लेकिन एक बार फिर से यह शोर हुआ है कई मीडिया तंत्र के हवाले से यह खबर है कि 1 जुलाई से बीएनएस भारतीय न्याय दण्ड संहिता कानून लागू होने जा रहा है।
जिस पर आज हमने गोरखपुर के करजहा बाईपास पर ट्रांसपोर्ट जगत से जुड़े ड्राइवर मालिक और डीलरों से उनकी राय जानी । जिसमें इस मामले पर गोरखपुर ट्रांसपोर्ट के लोगों ने कहा फिर से धरने पर जाएंगे ट्रांसपोर्ट के लोग और इस बार कड़ा विरोध होगा और भारी तादाद में लोगों ने अपने-अपने विरोध की वजह बताई ।

