बंदरों के आतंक से परेशान नगरवासी, घर से लेकर बाहर तक डरे-सहमे लोग

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर पंचायत नगर बाजार में इन दिनों बंदरों के झुंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक बंदर कई लोगों को काट कर घायल कर चुके है। बंदरों के आतंक से पूरे क्षेत्र में दहशत है। 

नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन, वन विभाग से इन बंदरों से निजात दिलाने की मांग किया है। नगर बाजार में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है। यहां के बरदही बाजार में ठिकाना बनाकर रात बिताने वाले बंदर दिन में गलियों में निकल कर लोगों को जीना दुश्वार कर दिए हैं। 
यहां तक कि घरों में घुसकर बंदर सारा सामान तितर-बितर कर रहे हैं, यदि किसी ने इन्हें भगाने की पहल की तो उन पर हमला कर वह उन्हें लहूलुहान कर दे रहे हैं। इंद्रावती, इलायची देवी, सुरेंद्र, केशव, संतोष, राम नयन आदि ने बताया कि वह भी इनके हमले से घायल होकर इलाज करवा चुके हैं। इन लोगों समेत नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन और वन विभाग से इन बंदरों के आतंक और उत्पात से निजात दिलाने की मांग किया है। 

डीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि नगर बाजार में वन विभाग की टीम भेजकर नगर पंचायत के सहयोग से बंदरों को पकड़वाने का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए पूरे जिले में जल्द ही अभियान भी चलाया जाएगा।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)