अज्ञात कारणों से लगी आग में ट्रैक्टर और गन्ना जला कर ख़ाक

0

बस्ती/उत्तर प्रदेश-.अज्ञात कारणों से लगी आग में ट्रैक्टर और गन्ना जला कर ख़ाक  पछुआ हवाओं के कारण जिले में आग फैलने का सिलसिला जारी है।

छावनी थाना क्षेत्र के कौवाडाड ग्राम में अज्ञात करणो से सिवान में लगी आग से गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।

गांव के बबलू चौधरी ने अपने ट्रैक्टर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तेज हवाओं से विकराल रूप धारण कर चुकी आग में ट्रैक्टर को भी अपनी आगोश में ले लिया जिससे ट्रैक्टर भी जलकर राख हो गया।


आपकी लपटों को देखकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रैक्टर और गन्ने की फसल सहित लाखों का नुकसान जल कर हो चुका था।


रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)