बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के झिरझिरवा पुल पर कलवारी की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को एक डीसीएम द्वारा जोरदार टक्कर मार गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।तथा मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस द्वारा दिल अस्पताल भेजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं घटना को अंजाम देकर डीसीएम लेकर चालक फरार हो गया।
युवक धर्मेंद्र बहादुर सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह 50 वर्ष निवासी डुमरी थाना रुधौली बस्ती अपने बहनोई के साथ अपनी होंडा सी डी 110 जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू पी 51 ए एक्स 4831 है ।
उससे युवक कलवारी से बस्ती किसी काम से जा रहा था अभी वह नगर थाना क्षेत्र के झिर-झिरवा पुल पर पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम संख्या यू पी 45टी 1451 कि चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी।
इस संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर नगर थाना पर अज्ञात डीसीएम चालक के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमां दर्ज किया गया है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
