राशन डीलर से धनउगाही करने वाले पत्रकारों का वीडियो वायरल

0
राशन डीलर से धनउगाही करने वाले पत्रकारों का वीडियो वायरल

गोरखपुर में पत्रकार बनकर रौब झड़ने और वसूली करने वाले दो पत्रकारों को इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर स्थित स्थानीय लोगों ने दबोचा। कथित तौर पर आरोप है कि दोनों पत्रकारों ने गोरखपुर स्थित कई राशन डीलरों के ऊपर दबाव बनाकर उनसे धनउगाही कर मोटी रकम एंठी है। 

दरअसल गोरखपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज पर आज उस समय हड़प्पा मच गया जब वहां के राशन डीलर विनोद दुबे ने अपने यहां राशन लेने वाले स्थानीय पत्रकारों से दो फर्जी पत्रकार के बारे में चर्चा कर पूरी बात बताई । 

उनका कहना था कि आजाद भारत न्यूज़ से दो लोग आए हुए हैं, अपना नाम दयाशंकर व आलम खान बता रहे हैं। वह लोग निराधार आरोप लगाकर मुझे फसाने की कोशिश कर रहे हैं। 
आगे उन्होंने बताया कि बार बार फोन आने के बाद मैंने अपने साथी राशन डीलरों से जब बातचीत कर पूछताछ किया तो उनका कहना है कि उनके साथ भी उन लोगों ने पैसे का डिमांड किया है कूड़ाघाट से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज व खोराबाद तक सभी राशन डीलरों से उन्होंने काफी मोटी रकम की मांग की है। नहीं देने वालों को बदले में निराधार आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी भी दी । 
मामला तूल पकड़ता देख स्थानीय लोगों ने 17 तारीख की दोपहर को दोनों फर्जी पत्रकारों को इंजीनियरिंग कॉलेज बुलाकर धर दबोचा। वीडियो बनता और मामला बिगड़ता देख फर्जी पत्रकारों के पसीने छूट गए और हां में हां मिलाते हुए दोनों वहां से फरार हो गए।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)