खोराबार थाने पर यूपी पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
गोरखपुर । गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार 11:00 बजे लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। यूपी के 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, साइबर क्राइम, पुलिस थाने, भ्रष्टाचार नियंत्रण संगठन थाने एवं इकाइयों के साथ भी प्रयागराज, कुशीनगर व गोरखपुर में पर्यटन थानों का शुभारंभ हुआ।
उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹2,310 करोड़ से अधिक के 144 निर्माण कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास आयोजित कार्यक्रम में सभी जनपदों से लोग सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर खोराबार थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यक्रम में खोराबार थाना एसएचओ विजय सिंह, एसआई सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मालवीय नगर पार्षद राजा यादव,
लोकभारती क्षेत्रीय संवाददाता सुरेश मिश्रा, स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
