मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश- देर रात लालगंज थाना क्षेत्र के  पुलिस चौकी महादेवा चौराहे के पास लालगंज की तरफ से आ रही  पिकअप की ठोकर से युवक की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप की ठोकर इतनी तेज थी कि मृतक उछलकर दूर जा गिरा  ज्यादा चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
 
मृतक की पहचान चंद्र कौशल उर्फ गुड्डू 36 वर्ष पुत्र दुखहरण निवासी पगार थाना लालगंज के रूप में हुई।

सूचना पाकर पहुंचे परिजन एंबुलेंस के द्वारा उसे अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक बारात से लौट रहा था कि अभी वह महादेवा पुलिस चौकी से थोड़ा आगे पहुंचा था तो पिकअप ने उसे ठोकर मार दिया ।

मृतक अपने मां-बाप का इकलौता सहारा था | परिवार में मां बाप के अलावा उसकी पत्नी एक बेटी आँचल 10 वर्ष तथा पुत्र अमरदीप 7 वर्ष हैं ।

पिकअप चालक  ठोकर मारने के बाद अधेरे का लाभ उठाकर पिकअप सहित  फरार हो गया।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)