नगर पुलिस ने महीने पहले गायब बालक को ढूंढ निकाला परिजनों को सुपुर्द किया

0
नगर बाजार/बस्ती-थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में नगर पुलिस ने गुमशुदा विवेक चौधरी पुत्र स्वर्गीय जगराम चौधरी निवासी पोखरनी थाना नगर बस्ती जो 19 अप्रैल को कहीं चला गया था और काफी ढूंढने के बाद नहीं मिल रहा था उसको प्रयास कर लखनऊ से सकुशल बरामद किया |
 
घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि लखनऊ से आने जाने वाले यात्रियों से गुमशुदा बालक का पंपलेट दिखाकर उसके बारे में  पता किया जा रहा था ।

कुछ यात्रियों ने बताया की इस हुलिया का का बालक उन्होंने चारबाग स्टेशन के आसपास लखनऊ में देखा था।
 
उच्चाधिकारियों से बात कर एवं उनके अनुमति से उपनिरीक्षक मैनेजर यादव टीम के साथ लखनऊ पहुंचे और वहां आसपास के लोगों को पंपलेट दिखाकर बालक के बारे में पता कर रहे थे उसी दौरान सुभाष मार्ग के पास दूध मंडी मार्ग पर एक बालक स्कूली बैग लेकर दिखाई पड़ा फोटो से उसका मिलान करने पर उसका हुलिया विवेक से मिल रहा था ।
 
बालक को रोककर जब उसके बारे में जानकारी प्राप्त किया गया तो उसने अपना नाम विवेक चौधरी पुत्र स्वर्गीय जगराम चौधरी पोखरनी थाना नगर बस्ती बताया।
 
घर से गायब होने के कारण पूछने पर उसने बताया कि मेरा मन पढ़ाई में नहीं लगता था इसलिए मैं घर से साइकिल लेकर निकल गया उसके बाद मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था कि मैंने अपनी साइकिल कहां रख दिया और कहां कहां गया कैसे यहां पहुंचा ।

उसने किस बात से इनकार किया कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है |
 
उप निरीक्षक बालक को लेकर वापस आए और नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करते हुए बालक की पहचान की पुष्टि हो जाने पर परिजनों को बुलाकर सकुशल उन्हें सुपुर्द किया।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)