रमजान का चांद दिखा, शुक्रवार को होगा पहला रोज़

0
नगर बाज़ार/बस्ती-इस्लाम का पवित्र रमजान माह शुक्रवार से शुरू होगा। गुरुवार शाम रमजान माह का चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। 

गुरुवार रात से ईशा की नमाज के बाद सभी मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज भी अदा की गई। शुक्रवार को पहला रोजा रहेगा।

जामे मस्जिद के नगर बाजार के ईमाम मुफ्ती अब्दुहई ने बताया कि गुरुवार की रात रमजान के चांद को देखा गया। आज से रमजान माह की शुरुआत हो गई और शाबान माह गुरुवार चांद निकलने के बाद समाप्त हो गया। 

रमजान माह में प्रतिदिन रोजों के साथ कुरआन की तिलावत तरावीह की नमाज भी अदा की जाएगी। 

मुस्लिम समुदाय के लोग अपने-अपने घरों में भी कुरआन पाक की तिलावत करेंग।

शाम को ईशा की नमाज के पश्चात तरावीह की नमाज अदा की जाएगी । 

मस्जिदों में सामूहिक रूप से तरावीह की नमाज,रोजा इफ्तार होगा। 

इस बार रमजान माह में लगभग 15घंटे रोजा होगा। इस पूरे माह में मुल्क की तरक्की और शांति अमन चैन के लिए सभी लोग मस्जिदों में दुआ की जाए।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)