जनपद में 6 माह के भीतर लगभग 21उद्यमों में उत्पादन होगा शुरू,जिलाधिकारी

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 में एमओयू साइन करने वाली 21 औद्योगिक ईकाइया 6 माह के भीतर कार्य प्रारम्भ कर देंगी।उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। 

उन्होने बताया कि इन्वेस्टर समिट में बस्ती जिले से 202 निवेशको द्वारा कुल रू0-4299.55 करोड़ का एमओयू साइन किया गया था। इससे लगभग 12526 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होंगा। 

उन्होने बताया कि इन औद्योगिक ईकाइयों से निरन्तर सम्पर्क करते हुए इनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इस क्रम में विनोद इण्डस्ट्री एवं केमिकल्स प्रा0लि0,अनीता डिस्टीलरी,कौशिक इण्टरप्राइजेज एवं मेसर्स आर.ए.आटोमोबाइल्स के भू उपयोग परिवर्तन पर कार्यवाही करायी गयी है जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

उद्यमियों की समस्याओं के निरन्तर निराकरण के लिए संबंधित 22 विभागी अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। 

इन्वेस्टर समिट के 6 माह के भीतर जनपद की लगभग 21 उद्यमों में उत्पादन शुरू हो जायेंगा।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)