नगर पंचायत नगर बाजार में तीन नए सभासदों की नियुक्ति: प्रमुख सचिव की घोषणा से विकास कार्यों में नई रफ्तार....

0
BASTI/UTTAR PRADESH-नगर पंचायत नगर बाजार में एक महत्वपूर्ण विकास कदम उठाते हुए प्रमुख सचिव ने तीन नए सभासदों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। इन नव-निर्वाचित सभासदों में भानु प्रताप, प्रदीप निषाद और रामचंद्र शामिल हैं। 

प्रमुख सचिव ने कहा कि इनकी मनोनीत होने से नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी आएगी और जन समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।लोगों का कहना है कि इन तीन नए सभासदों के शामिल होने से पंचायत बोर्ड मजबूत हो जाएगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी।

लोगो ने कहा कि भानु प्रताप, प्रदीप निषाद और रामचंद्र जैसे समर्पित और अनुभवी व्यक्तियों को सभासद बनाकर एक सही कदम उठाया गया है। इनके माध्यम से सड़क निर्माण,नाली सफाई, जल आपूर्ति,स्ट्रीट लाइटिंग और स्वच्छ भारत मिशन जैसी प्रमुख योजनाओं को नई गति मिलेगी। नगरवासियों को अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

नव-निर्वाचित सभासद भानु प्रताप ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया मुझे इस पद की जिम्मेदारी मिलने पर गर्व है। मैं वार्ड में लंबे समय से लंबित सड़क सुधार और पेयजल की समस्या को प्राथमिकता देकर हल करवाऊंगा। जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करना मेरा लक्ष्य है।
प्रदीप निषाद ने कहा कि नगर पंचायत को साफ-सुथरा और विकसित बनाने के लिए मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा। स्वच्छता अभियान, कूड़ा प्रबंधन और महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रमुख सचिव जी के इस फैसले से हमें नई ऊर्जा मिली है।

रामचंद्र ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि यह मनोनीत होना मेरे लिए नई चुनौती है। मैं पंचायत के सभी विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाऊंगा ताकि नगर बाजार का हर नागरिक महसूस कर सके कि उनकी पंचायत अब और तेजी से आगे बढ़ रही है।

नगर पंचायत नगर बाजार में वर्तमान में सड़कों की मरम्मत, ड्रेनेज सिस्टम का सुधार, नए पार्कों का निर्माण और बिजली व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कार्य चल रहे हैं। इन तीनों सभासदों के आने से इन परियोजनाओं पर नजर रखना और जरूरी फैसले लेना आसान हो जाएगा। 

स्थानीय नागरिकों ने इस घोषणा का स्वागत किया है।अरूण मिश्रा ने बताया पहले काम धीमे चल रहे थे अब उम्मीद है कि सब कुछ समय पर पूरा होगा।

प्रमुख सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि नए सभासद तुरंत अपने-अपने वार्डों का दौरा शुरू करेंगे और एक सप्ताह के अंदर पंचायत को एक विस्तृत कार्ययोजना सौंपेंगे। इस कदम से न केवल विकास कार्यों में तेजी आएगी बल्कि नगर पंचायत की छवि भी और मजबूत होगी।

नगर बाजार के विकास के इस नए चरण पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आगे आने वाले दिनों में इन नए सभासदों के कार्यों पर नजर रखी जाएगी।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)