बस्ती में अपहरण की सूचना से हड़कंप, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

0
BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती जनपद में लगातार सामने आ रही लापता और अपहरण की घटनाओं के बीच थाना रुधौली क्षेत्र से एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रुधौली पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में सघन जांच और तलाश अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद करना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट की मदद से मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। 

क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता भी देखी जा रही है, हालांकि पुलिस ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

AFJAL QURAISHI -BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)