मनरेगा बचाव संग्राम की तैयारी तेज,12 फरवरी को कांग्रेस की पैदल यात्रा

0
कांग्रेस कार्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक,12 फरवरी को मनरेगा बचाव संग्राम के तहत पैदल यात्र
BASTI/UTTAR PRADESH-बस्ती शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय बस्ती में कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान 12 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले “मनरेगा बचाव संग्राम” कार्यक्रम को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई।

बैठक में बताया गया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत 100 दिन के रोजगार की गारंटी को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी जनजागरूकता अभियान चलाएगी। 

इसी क्रम में 12 फरवरी को डॉ. वी. के. वर्मा गोटवा हॉस्पिटल से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर पैदल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गणेशपुर होते हुए जिला मुख्यालय पर समाप्त होगी, जहां कार्यक्रम को स्थगित किया जाएगा।
पैदल यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण जनता को मनरेगा के महत्व,रोजगार की गारंटी और मजदूरों के अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है और इसे कमजोर करने की किसी भी साजिश को पार्टी सफल नहीं होने देगी।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी बस्ती के अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को मजबूत करते हुए जनसमस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करें। बैठक में संदीप श्रीवास्तव,डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी,शेर मोहम्मद,यशराज, के.के.गुड्डू सोनकर,राम बच्चन भारती, संजू तिवारी,रामपुराण चौधरी,रविंद्र सिंह,राजन लाल जी शर्मा,सर्वेश कुमार शुक्ला सहित जिले के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AFJAL QURAISHI-BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)