BASTI/UTTAR PRADESH- बस्ती उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस एवं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत शेखपुरा, विकास खंड बहादुरपुर में ग्रामीणों ने उत्साह और जनभागीदारी के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
अभियान के तहत गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों तथा सामुदायिक परिसरों की साफ-सफाई की गई। ग्रामीणों ने झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा हटाया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित न रहकर स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाना रहा।
इस अभियान में जनसहयोग एवं सामाजिक सरोकार की भावना के साथ श्री प्रेम प्रकाश चौधरी, श्री अमर नाथ चौधरी, श्री संजय जी, श्री संदीप पांडे, श्री रोशन जी, श्री राकेश जी, श्री सोनू जी, श्री राम गोपाल, श्री राम दयाल, श्री दिनेश जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने और नियमित साफ-सफाई करने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे अभियानों से न केवल गांव स्वच्छ बनता है, बल्कि आपसी एकता और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव की प्रतिबद्धता के साथ किया गया।
AFJLA QURAISHI-BASTI
