आकृति की खोज निर्मल राप्ती पर अधारित 16वीं राज्य स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
आकृति की खोज निर्मल राप्ती पर अधारित 16वीं राज्य स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 
गोरखपुर। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में 16 वीं राज्य स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता 12 दिसम्बर को किया गया। प्रतियोगिता का विषय सम-समायिकी आकृति की खोज निर्मल राप्ती रखा गया था। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाली संस्था, एस्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेलर्स एवं भारतीय स्टेट बैंक व फोटोग्राफर एवं मिडिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमार आनन्द जी उप महाप्रबंधक व्यवसाय एवं परिचालन भारतीय स्टेट बैंक ने कार्यकम का लोकार्पण एवं पुरस्कार वितरण किया। उन्होनें कहा यह कार्य युवा कलाकारों का एक नया अभिरुचि एवं उत्कृष्ठता पर लाने में सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन के सभी कलाकार इन लोगो का मार्गदर्शन कर रहे है। विशिष्ट अतिथि श्री ईश्वर चंद जायसवाल जी ने कार्यकम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को एक नई कला के बारिकीयों को जाना व डा० भारत भुषण जी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर से भी बड़ा आयोजन है जिसमे नवांकुर से युवा कलाकार सम्मिलित हुए है। मै आयोजक मण्डल को बहुत बहुत साधुवाद एवं शुभकामनांए देता हूँ कि हमारे गोरखपुर में ऐसा कार्यकम पिछले 15 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक एवं सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन के अध्यक्ष भाष्कर विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी प्रतिभागी कलाकारों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी लोगो ने सम-समायिकी विषय पर कलाकृतियों का निर्माण किया जो समाज में नई जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। जिसमे 15 टीमें में प्रतिभाग की 7 टीमें सिनियर एवं 8 टीमें जुनियर वर्ग की प्रतिभाग की जिसमे कुल प्रतिभागियों की संख्या 350 रही। संस्था के महामंत्री श्री सुशील गुप्ता वरिष्ठ मुर्तिकार व कुलवंत सिंह वरिष्ठ कलाकार ने प्रतिभागियों के कलाकृक्तियों का निर्णायक की भुमिका निभाई। जुनियर वर्ग के
प्रथम पुरस्कार सेंट एड्यूज इंटर कॉलेजगोरखपुर
द्वितीय पुरस्कार मुरारी इण्टर कालेज
तृतीय पुरस्कार महाराणा प्रताप इण्टर कालेज
सात्वंना पुरस्कार ए पी एम एकेडमी 
सिनियर वर्ग के
प्रथम पुरस्कार दिन दयाल उपाध्याय गोरखपुर

द्वितीय पुरस्कार राजेन्द्र प्रसाद तारा चन्द पी जी कालेज नियनौल महराजगंज
मन्च संचालिका का दायित्व दीप्ती अनुराग रेडियो जॉकी व अनुराग सुमन ने मंच संचालन का कार्यभार सम्भाला। विकास पथ पर राप्ती तीरे रेत शिल्प निर्माण 16वीं प्रस्तुति उत्तर प्रदेश विकास यात्रा विगत 15 वर्ष पूर्व 12 दिसम्बर को यह कार्यकम प्रो० मनोज कुमार सिंह द्वारा शुरू किया गया था। इस कार्यकम को सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन ने निरन्तर बनाया रखा युवा नवांकुर और सिद्धस्त कलाकारों का दल अपनी अपनी शैली मे रेत को माध्यम बनाकर संदेशयुक्त रेत शिल्प की रचना करते हुए समाज को नई दिशा स्थापित करने का प्रयास करते है। अपनी कलाकृतियों को अन्तिम रूप प्रदान करते हुए सभी प्रतिभागियों ने कृक्तियों बनाई। सुभसा स्कल्पटर्स फाउण्डेशन के तरफ से डा0 नवीन श्रीवास्तव को प्रो० मनोज कुमार कला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया व सुनील कुमार शर्मा को संत किशोर कला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। साथी कलाकारों का समूह निरन्तर स्थानीय राज्य स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता में कला के माध्यम से गोरखपुर का नाम पुरे भारत में रोशन कर रहे है। जिसमे शान्त कुमार सिंह गोकुल, अनिल सोनकर, रोहित विश्वकर्मा, वृजेश यादव  आलेख सरन अर्चना वर्मा विवेक चौधरी, राहुल पासवान, आलेख शरण, अमृता विश्वकर्मा, अशोक प्रजापति, अनिल प्रजापति, अनीश राज, डॉ० रेखा रानी शर्मा, प्रवीण पाण्डेय, नंद किशोर गौड़, बृजेश यादव, दीपक त्रिपाठी, वैश्वि विश्वकर्मा, विजय शंकर सिंह, सत्यम गुप्ता, अरूण शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार वर्मा, बलवन्त आर्या, अनुप कुमार, विशाल भारती, राकेश, राज चौधरी, नरेन्द्र कुमार राजभर आदि उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)