आदर्श राम लीला मंचन को देखने के लिए दर्शकों की लगी भारी भीड़

0
लोकप्रियता का केन्द्र बनता जा रहा खुशहालगंज आदर्श राम लीला मंचन

बस्ती/उत्तर प्रदेश-खुशहाल गंज दुबौलिया विकास खण्ड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुशहालगंज में 23 अक्टूबर दिन गुरुवार से आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला मंचन चल रहा है । दूसरे दिन राम जन्म , ताड़का वध , व अहिल्या उद्धार का मंचन चुने गए अच्छे कलाकारों द्वारा प्रस्तृत किया गया । आदर्श राम लीला मंचन को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ चल रही  है । 
ताड़का वध व अहिल्या उद्धार का मंचन चुने हुए कलाकारों द्वारा हुआ प्रस्तुत 

लोकप्रियता का केन्द्र आदर्श राम लीला समिति खुशहालगंज द्वारा संचालित राम लीला मंचन बनता जा रहा है । खुशहालगंज ग्राम प्रधान विजय शंकर ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग राम लीला महोत्सव सुचारू रूप से चल रहा है और दर्शकों द्वारा आदर्श राम लीला मंचन का भरपूर आनंद लिया जा रहा है । आदर्श रामलीला समिति खुशहालगंज द्वारा रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस पर श्री राम जन्म, ताड़का वध का सुंदर मंचन किया गया ।
खुशहाल गंज में आदर्श रामलीला मंचन में दूसरे दिन राम जन्म प्रसंग का हुआ सुन्दर मंचन

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विक्रमादित्य सिंह,ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह,जंग बहादुर सिंह, दिलीप कुमार सिंह,रघुवीर सिंह,अखंड प्रताप सिंह, बिपिन सिंह,रोशन सिंह,राजकुमार सिंह,वीरेंद्र पाल सिंह, अमर बहादुर सिंह रामलीला संचालक,तेजभान सिंह, अमरपाल सिंह,धर्मेंद्र चौधरी, साधु चौधरी,विनोद यादव, जीत बहादुर सिंह,जगदंबा सिंह,उदयभान सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)