छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल: फौजी समेत 6लोगों पर मुकदमा दर्ज

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-बस्ती में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर भारतीय सेना के जवान समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के गिरिराज होटल रोडवेज के पास का है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुनिल कुमार मिश्र नामक युवक से हुई थी। वह सेना में है। 12 जून 2025 को आरोपी ने फोन कर उसे गिरिराज होटल बुलाया और प्रतियोगी परीक्षा को लेकर बात करने के बहाने बुलाने के बाद जबरन हाथ पकड़कर कमरे में खींच लिया।

आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने घटना की शिकायत की बात कही तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

इस बीच आरोपी ने अपनी मां, नानी और दोनों बहनों से बातचीत कराकर विश्वास दिलाया कि वह शादी करेगा, लेकिन बाद में मुकर गया। आरोप है कि सुनिल ने युवती से तीन बार में 11 हजार रुपये भी ऑनलाइन लिए और रकम वापस नहीं की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुनिल कुमार मिश्र निवासी तिवारीपुर थाना परसपुर, जनपद गोण्डा, उसकी मां, नानी, भाई और दो बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी -बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)