बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर क्षेत्र में को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना नगर बाजार में आयोजित चौपाल में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। साथ ही, विभिन्न अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने और आपात स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी साझा की।
पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नगर विश्वमोहन राय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला कांस्टेबल श्वेता चौरसिया, उषा संजू यादव और खुशबू सिंह ने महिलाओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा संबंधी कानूनों और उनके अधिकारों की जानकारी दी।
चौपाल में उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं, 1090वीमेन पावर लाइन, 1076मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098चाइल्ड हेल्पलाइन, 181महिला हेल्पलाइन, 112पुलिस आपातकालीन सेवा, 102स्वास्थ्य सेवा, 108एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, वेबसाइट, www.cybercrime.gov.in
थाना नगर CUG नंबर 9454403118
महिलाओं को सलाह दी गई कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य किसी उत्पीड़न के मामले में तुरंत इन नंबर्स पर संपर्क करें। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
