बस्ती/उत्तर प्रदेश- नगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवापार के पास स्कूल वैन से उतर कर घर मे जा रही आठ वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार जा रही मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजन तत्काल बच्ची को लेकर जिला अस्पताल बस्ती गए जहाँ डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया।
परिजन एंबुलेंस से लेकर लखनऊ जा रहे थे। अभी यह लोग हर्रैया के पास ही पहुँचे थे कि तभी बच्ची की मौत हो गई।परिजन शव लेकर घर आ गए।
खबर लिखे जाने तक इस मामले मे मुकदमा दर्ज नही हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जैतुआ निवासी राकेश कुमार नगर पंचायत नगर बाजार नगर बाजार के वार्ड नंबर छ:मे सफाई के कर्मचारी के पद तैनात हैं।वर्तमान मे वह देवापार के पास सडक के बगल कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं।शुक्रवार को उनकी आठ वर्षीय बेटी अन्नु नगर बाजार के सूर्या पब्लिक कान्वेंट स्कूल मे पढने गई थी।वह कक्षा एक की छात्रा थी। शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह वैन मे सवार होकर आकर अपने घर के सामने उतर कर जा रही थी कि तभी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग तेज रफ्तार जा रहे थे।मोटर साईकिल सवार ने अन्नु को ठोकर मार दी।जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गए।परिजन तत्काल बच्ची को लेकर जिला अस्पताल बस्ती गए जहाँ डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया।परिजन एंबुलेंस से बच्ची को लेकर लखनऊ जा रहे थे।
अभी यह लोग हर्रैया के पास ही पहुँचे थे कि बच्ची की मौत हो गई।परिजन शव लेकर घर आ गए।
इस संबंध मे पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय ने कहा कि इस मामले मे तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
