जीएसटी सम्मेलन में व्यापारियों को मिली नवीनतम जानकारी और समाधान

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश- महादेवा विधानसभा के नगर पंचायत नगर बाजार,बहादुरपुर मंडल में स्थित भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी अभियान के तहत एक शानदार सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का सफल संयोजन पूर्व विधायक रवि सोनकर ने किया,जिसमें क्षेत्रीय व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता और मुख्य वक्ता के रूप में बस्ती जिले के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र उपस्थित रहे। सुनील गुप्ता ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की जीएसटी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कर प्रणाली व्यापारियों के लिए पारदर्शिता और सुगमता लाई है, जिससे व्यापारिक माहौल को नई दिशा मिली है। विवेकानंद मिश्र ने व्यापारियों को जीएसटी के डिजिटल मंच का उपयोग करने और इसके लाभों को समझने की सलाह दी, जिससे उपस्थित लोग प्रभावित हुए।

इस अवसर पर जीएसटी से संबंधित नवीनतम बदलावों और व्यापारियों के लिए इसके फायदों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने सवाल उठाए, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। रवि सोनकर ने इस आयोजन को सरकार और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल का माध्यम बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह, जगदीश शुक्ल, राजेश पाल चौधरी, जगदीश पाण्डेय, राम कृपाल यादव, सूरज कशौधन, विष्णु शुक्ला, अनिल दुबे, ब्रह्म देव यादव, प्रदीप निषाद, श्रुति अग्रहरि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अभियान के विधानसभा महादेवा के संयोजक शाश्वत पाण्डेय और सुनील पासवान ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)