बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निषाद निवासी 24वर्षीय युवक चंदोताल मे मछली मारते समय डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग व परिजन उसके शव को निकाल कर घर ले आए।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची नगर पुलिस ने परिजनों से बात की लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नही थे।
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निषाद निवासी 24वर्षीय अमित कुमार पुत्र गंगाराम बृहस्पतिवार को नाव से मछली पकडने चंदोताल मे गया था।
मछली मारते समय संतुलन बिगड़ने की वजह से वह गहरे पानी मे गिरकर डूबने लगा। तभी साथ गए दूसरे नाव पर सवार गाँव का एक युवक उसे निकालने का प्रयास करने लगा लेकिन वह विफल रहा। वह ताल से बाहर निकल कर अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।डूबने की खबर मिलते कई लोग नाव लेकर ताल मे घुस गए। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों मे कोहराम मच गया।
इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय मौके पर पहुँच गए। लेकिन देर शाम तक परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नही थे।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
