गोरखपुर जेल में एम्बुलेंस सेवा का किया गया लोकार्पण

0
जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा द्वारा जेल में एम्बुलेंस सेवा का किया गया लोकार्पण

गोरखपुर। जिला कारागार, गोरखपुर में निरुद्ध बन्दियों के चिकित्सीय उपचार के हितार्थ भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से विभिन्न सुविधाओं से युक्त प्रदत्त एम्बुलेंस का लोकार्पण आज दिनांक 01.07.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार झा के कर कमलों द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, बैंक के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि जिला कारागार।
गोरखपुर में विभिन्न ऐसे बन्दी हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष के ऊपर है। जिनको चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता कभी भी पड सकती है। जिस कारण उनको वाह्य अस्पताल में उपचार हेतु ले जाना आवश्यक होता है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज श्रीवास्तव के पहल पर तथा बैंक अधिकारियों व जेल अधीक्षक के सहयोग से बंदीगण लाभान्वित होंगें।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)