देश के शहीद जवान मेजर सुरेंद्र राय के पुत्र बृजेश राय सड़क दुर्घटना में हुए घायल

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-बीते 2 जून 2025 की रात में बस्ती हरैया नेशनल हाईवे के बीच लखनऊ से गोरखपुर आ रहे, सीआरपीएफ डीआईजी पीआरओ ASI बृजेश कुमार पुत्र शहीद सीआरपीएफ मेजर सुरेन्द्र राय का एक्सीडेंट हो गया। 

उनके छोटे भाई दिल्ली के जर्नलिस्ट अमर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण सड़क दुघर्टना में घायल दरोगा बृजेश कुमार को सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की सहायता से हरैय से रेफर करा कर लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है । आज उनको बेहोश कर के सर्जिकल ऑपरेशन किया जाएगा। 

चंदन हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के कई जगह फैक्चर हो रखा हैं हाथ का सर्जिकल ऑपरेशन करना पड़ेगा। अभी तबीयत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है ।

रिपोर्टर/अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)