नाइलिट डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का हुआ उद्घाटन, बढ़ेंगे पाठ्यक्रम

0
नाइलिट डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का हुआ उद्घाटन, बढ़ेंगे पाठ्यक्रम 
 *पूर्वांचल के युवाओं को मिलेगा नया आयाम*
गोरखपुर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा ने गुवाहाटी में शुक्रवार को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया। यह विश्वविद्यालय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेरिट) के तहत स्थापित किया गया है।
नाइलिट डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच.डी. कार्यक्रमों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर डिजाइन, साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करेगी। यह पाठ्यक्रम इंड्रस्ट्री 4.0 के अनुरूप डिज़ाइन किए गए हैं ताकि छात्रों को नवीनतम तकनीकी कौशल से लैस किया जा सके।
गोरखपुर परिसर के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस सत्र से गोरखपुर में एम०टेक (इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी वीएलएसआई डिजाइन) और बी०टेक (इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विद माइनर में वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक एंड कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विद माइनर इन एआई और एमएल) पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। आने वाले वर्षों में और भी कार्यक्रम जोड़े जाएंगे।
विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप शिक्षा, तकनीकी कौशल और डिजिटल संसाधनों को देश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)