बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सर में खेत मे मेड बाँधने के विवाद को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे व लात घूँसे चले।जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीडिता ने आरोप लगाया है कि अकेला घर मे पाकर विपक्षियों ने कपड़े फाडकर छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर चार लोगो के खिलाफ मारपीट,छेड़खानी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सर निवासी वृजबाला पत्नी अनिल ने नगर पुलिस को दिए तहरीर मे आरोप लगाया है कि खेत में मेडी बाँधने के विवाद को लेकर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुनाई निवासी राकेश, महेन्द्र, धर्मेन्द्र व साजू यादव अपशब्द कह रहे थे।
जब हमने इसका विरोध किया चारों लोग एक राय होकर घर पर आ धमके और घर पर हमे अकेला पाकर लाठी डंडे व लात घूंसो से मारने लगे। जब हमने शोर मचाया तो बीच बचाव करने आए सीतापति पत्नी जगरूप,विवूनू पुत्र दयाशंकर गोस्वामी,शिवकुमार व सुशीला देवी पत्नी दयाशंकर को भी विपक्षियों ने लाठी डंडे, सरिए व लात घूंसों से जमकर पीटा जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया किया पीडिता के तहरीर पर मारपीट,छेडखानी,जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल कुरैशी
8808210553
