आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार में लगा गंदगी का अंबार, पंचायत वासियों ने खुद उठाया सफाई का जिम्मा

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार द्वारा करवाई जाने वाली सफाई व्यवस्था चौपट होने से कस्बे में गंदगी के ढेर लग रहे है, नालियां में कचरा जमा होने से नालियों का गंदा पानी आम रास्तों पर फैल रहा है। जिससे आमजनो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही कस्बेवासियों को मजबूरन घरों के सामने की नालियों को स्वयं सफाई करनी पड़ रही। 
वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय पर पिछले चार दिनों पहले शिकायत किया गया है, लेकिन नगर पंचायत का कोई भी कर्मचारी देखने नहीं आया। इसलिए त्योहारों को देखते हुए हम लोगों को खुद ही नालियों की सफाई करनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि जब नगर पंचायत बना तो ऐसा महसूस हुआ था कि अब नगर पंचायत से गंदगी दूर हो जाएगी लेकिन नगर पंचायत बनने के बाद भी आज लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। 
सफाई कर्मचारियों ने कस्बे में सफाई करना बंद कर देने से कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। जिसके चलते कस्बे में कई जगह गन्दगी के ढेर लग गए। वहीं नालियों में कचरा जमा होने से गन्दा पानी आम रास्तों पर फैलने लगा है। जिसके चलते परेशान कस्बे वासियों में कई लोग जैसे तैसे करके अपने घरों के सामने की नालियों को स्वयं साफ कर रहे है। 

इस पर कस्बेवासियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया है। कस्बेवासियों का कहना है कि  आम रास्तों व नालियों की सफाई करवाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है।

इस संबंध मे पूछे जाने पर ईओ नगर संजय राव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है ।अतिसीघ्र  त्योहार से पहले सभी नालियों की सफाई करवा दी जाएगी।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)