गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक मुस्तफा हुसैन, स्वाट टीम प्रभारी उमा शंकर त्रिपाठी, हेमंत सिंह, रमेश चौहान, पवन तिवारी, अवनीश सिंह, किशन सिंह, अभिलाष सिंह, सुभेन्द्र तिवारी, अमित कुमार यादव, रमेश यादव शामिल रहे।
क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का किया खुलासा
पूछताछ में गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों ने बताया कि चन्दू चौहान के मोबाइल की चोरी की बात को लेकर चन्दू चौहान व राकेश चौहान शराव के नशे में संतोष चौहान के घर गए और कहा कि तुमने हमारा मोबाइल चुराया है।
यह कहकर वह लोग उसे अपने साथ ले जाकर पहले गाँव में स्थित शराब के ठेके पर शराब पी। उसके बाद तीनों एक साथ कोठवा भरतपुर में स्थित स्कूल के पास सागौन के बाग के पास स्थित है।
बॉस के कोठी के पास पहुँचे और मोबाइल के चोरी की बात को लेकर संतोष से झगड़ा करने लगे तभी तैश में आकर चंदू चौहान ने संतोष का टी शर्ट निकाल कर उसी से उसका गला कस दिया व राकेश चौहान संतोष चौहान के पैर को दबा रखा था ताकि यह भाग न सके जिसके आधार पर दोनो अभियुक्त चन्दू चौहान पुत्र हरिराम चौहान साकिन कोठवा भरतपुर थाना नगर जनपद बस्ती व राकेश चौहान पुत्र जगदीश चौहान निवासी कोठवा भरतपुर थाना नगर जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नशे व गलत फहमी में गलती से हत्या हो गई। चंदू ने बताया कि शराब के नशे में उसे होश नहीं रहा कि वह मोबाइल दूसरे के पास गिरवी रखा गलत फहमों में गलती से हत्या हो गई।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
