प्रधानाध्यापक राजीव उपाध्याय के संयोजन में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। वीर अमर सपूतों को याद करते हुए विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई और वीर सपूतों के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
छात्रों को काकोरी काण्ड की विस्तार से जानकारी देते हुये राजीव उपाध्याय ने बताया कि यही वह दिन था जब भारत के स्वतंत्रता सेनानियों ने पहली बार अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दिया था।
काकोरी काण्ड से स्वतंत्रता आन्दोलन के लिये संघर्ष कर रहे सेनानियों ने स्पष्ट संकेत दे दिया था कि अंग्रेज भारत छोड दे।
कार्यक्रम में सृष्टि, विक्की, चंदन, दिवाकर, सीमा आदि ने काकोरी कांड पर भाषण, निबंध और नाट्य मंचन की शानदार प्रस्तुति दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की सहायक अध्यापिका संध्या गुप्ता, शिक्षा मित्र कुसुम देवी, उषा सिंह आदि ने योगदान दिया।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
