बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के ओठघनपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजनों ने घायल को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया जहाँ देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम महरीपुर निवासी 40वर्षीय मोना देवी पत्नी श्रीराम अपने भतीजे दुर्गेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर रक्षा बंधन खरीदने नगर बाजार आ रही थी।अभी वह नगर थाना क्षेत्र के बस्ती अंबेडकरनगर मार्ग पर स्थित ओठघनपुर के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया।
जिससे मोना देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी।मोटरसाइकिल चला रहे उनके पुत्र मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुँच गए और घायल को गंभीर हालत में प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया जहाँ देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे पंकज कुमार के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
