बस्ती/उत्तर प्रदेश- जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के हाईवे पर बिहरा गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक नीलगाय को बचाने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित हो गई। जो हाईवे किनारे पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार बुधवार की की रात दिल्ली से कप प्लेट लाद कर बंगाल जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अभी हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे के बिहरा गेट के पास पहुंच ही था कि सामने अचानक नीलगाय आ गई जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई।
पलटने के बाद ट्रक चालक ट्रक का शीशा तोड़कर बाहर निकाल हालांकि इस हादसे में ट्रक चालक पियूष को मामूली चोटे आई थी। जिसका स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार हो गया।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
