नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज

0
नगर बाजार/बस्ती-पुलिस अधीक्षक के आदेश पर
नगर पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर रूपये ठग लेने के आरोप में पीड़ित के तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कचूरे निवासी श्याम जी पुत्र राममगन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि हमारे भाई रामजीत को नौकरी लगवाने की बात कहकर कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम फैलवा निवासी दीपक कुमार वर्मा पुत्र रामबुझावन वर्मा ने कहा कि हम आपके भाई की नौकरी लगवा देंगे।

जिसके लिए तीन लाख रूपये लगेंगे।उनकी बात पर विश्वास करके हमने गूगल पे के द्वारा अलग अलग तिथियों में माधुरी देवी पता अज्ञात,प्रिंस कुमार ओझा नाम पता अज्ञात, संतोष कुमार नाम पता अज्ञात के एकाउंट में रूपये ट्रांसफर कर दिए। 

लेकिन समय बीतने के साथ जब नौकरी नहीं लगी तो हम लोगो ने बात किया।लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। 

पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र के आधार पर नगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)