फुटहियाओवर-ब्रिज के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी एक युवक व वाहन चालक गंभीर रूप से घायल

0
नगर बाजार, बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार जा रही कार अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में चली गई। जिसकी चपेट में आकर सड़क पर जा रहा एक युवक व वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँची फुटहिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी। 

नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास अयोध्या के तरफ से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में चली गई।जिससे चाय पीकर सड़क पार कर रहे दिनेश वर्मा पुत्र गंगा प्रसाद वर्मा निवासी मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।कार चालक हरिकेश सरोज पुत्र दशरथ निवासी बिहार थाना चंदावत जनपद जौनपुर भी घायल हो गए। 

घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुँचे फुटहिया चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश मिश्रा ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क में से कार को हटवाकर पुलिस चौकी पर पहुँचा दिया है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)