शव की पहचान संतोष (30) पुत्र बमभोले के रूप में हुई। वह राजगीर का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार को खलीलाबाद काम करने गया था।
शाम को घर लौटने पर कुछ लोग उसे बुलाकर ले गए , इसके बाद वह घर नहीं लौटा। दूसरे दिन शुक्रवार को उसका शव सुबह गांव के रास्ते के किनारे मिला।
परिजनों ने उसके हत्या की आशंका जताया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
