कोलकाता रेप कांड के खिलाफ एम्स डॉक्टरों का प्रदर्शन, रक्षाबंधन पर गेट नंबर 1 पर जताया आक्रोश

0

कोलकाता रेप कांड के खिलाफ एम्स डॉक्टरों का प्रदर्शन, रक्षाबंधन पर गेट नंबर 1 पर जताया आक्रोश
गोरखपुर । कोलकाता में हुए रेप कांड के विरोध में एम्स गोरखपुर के डॉक्टर लगातार धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर भी उनका आक्रोश थमा नहीं। 
डॉक्टरों ने एम्स गोरखपुर के गेट नंबर 1 के सामने नुक्कड़ सभा का आयोजन कर अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस सभा के जरिए उन्होंने न केवल कोलकाता की घटना की कड़ी निंदा की, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग भी की।
रक्षाबंधन के दिन यह प्रदर्शन एक खास संदेश देता है, जहां राखी की डोर से भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं, वहीं डॉक्टरों ने इस अवसर पर समाज को जागरूक करते हुए महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, उनका विरोध जारी रहेगा। 
सभा के दौरान डॉक्टरों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि वे न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में समाज की सेवा कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)