जलभराव की समस्या से भाग खड़े हुए यहां के सांसद रवि किशन जी - स्थानीय निवासी

0


जलभराव दंश झेल रहे वी-वीआईपी कॉलोनी के लोग
-- नाला निर्माण नहीं होने के चलते कॉलोनी में नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

-- हल्की बारिश में भी सड़कों पर हफ्तों तक बनी रहती है जल भराव की समस्या

-- जलभराव की समस्या से भाग खड़े हुए यहां के सांसद जी - स्थानीय निवासी 

गोरखपुर। जल निकासी की समस्या से निजात को लेकर इस बार नगर निगम ने खूब तैयारी की थी। इसको लेकर नगर निगम द्वारा लगातार ठोस दावे भी किया जा रहे थे लेकिन हल्की बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है।
वी-वीआईपी कॉलोनी कही जाने वाली मालवीय नगर की कॉलोनी और पादरी बाजार क्षेत्र के कई इलाकों में जल भराव की समस्या देखी जा सकती है। वार्ड नंबर 4 मालवीय नगर कॉलोनी में जलभराव की समस्या बनी हुई है। विगत एक सप्ताह से सड़कों पर बारिश का पानी जमा हुआ है नाला निर्माण नहीं होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है जिसके चलते बरसात का वह घर से निकलने वाला पानी सड़कों पर इकट्ठा हुआ है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के चलते छोटी नालियां ओवरफ्लो हो गई है। इसके चलते बच्चों को स्कूल आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है साथ ही मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर निकलने वाले बुजुर्ग और महिलाएं भी अब घर की चारदीवारी में सिमटकर रह गई है। 
कॉलोनीवासियों के लिए यह उनका मुख्य मार्ग है जो शहर से जोड़ने का एकमात्र रास्ता है। अक्सर बारिश के दिनों में जल भराव के चलते कॉलोनी की सड़कें पानी में डूबी रहती है। करीब 1000 परिवारों के आवागमन का यह मुख्य मार्ग है। 
मालवीय नगर, सिंघडिया, इंजीनियरिंग कॉलेज में जल निकासी के लिए यहां हर साल करोड़ लाखों रुपए खर्च होते हैं हमेशा अधिकारी बैठक करते हैं ठोस कदम उठाते हैं परन्तु जल भराव के दंश की समस्या हमेशा बनी रहती है। 

स्थानीय निवासी बृजभान पाल ने बताया कि सड़कों पर जल भराव के चलते बच्चों को स्कूल जाने में सबसे ज्यादा समस्या होती है। बच्चों का यूनिफॉर्म खराब ना हो इसके लिए उन्हें करीब 200 मीटर बाहर छोड़ने जाना पड़ता है। इसके अलावा जहरीले जानवरों का भी खतरा बना रहता है। जल निकासी नहीं होने से सड़कों पर ही पानी सड़ता रहता है जिससे कई बीमारियों के होने का खतरा बना हुआ है। मुख्य नाले के साथ कॉलोनी के बड़ी नालियों का जुड़ाव होने से ही इस समस्या का समाधान हो सकता है। यहां सिंघडिया पर पहले रवि किशन का आवास हुआ करता था जलभराव की समस्या को देखकर गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी यहां से भाग खड़े हुए और तारामंडल में जाकर के आवास ले लया। 
कॉलोनी के महेंद्र ने बताया कि नगर निगम द्वारा अलग-अलग मदों विभिन्न प्रकार के टैक्स की वसूली की जाती है लेकिन नगर निगम कॉलोनीवासियों के लिए कोई सुविधा मुहैया नहीं कराता।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)