मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन जनपद के 78 नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया
गोरखपुर । मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन जनपद के 78 नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया। आज आयोजित आरोग्य मेला में 1898 पुरूष, 2146 महिला व 649 बच्चों सहित कुल 4693 व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया गया जिसमें 03 लोगों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना का गोल्डेन कार्ड बनाया गया। मेले में 76 लीवर रोगी, 514 स्कीन रोगी, 06 टी०बी० रोगी कैंसर रोगी, 109 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 1875 अन्य रोगियों तथा कोविड-19 हेल्प डेस्क में 232 व्यक्यिों की जाचं की गयी जिसमें का एन्टीजेन टेस्ट किया गया। कोविड-19 से पाजिटीव पायें गये रोगीयों की संख्या 0 है, साथ ही कुल ० रोगियों को विभिन्न कारणों जिला चिकित्सालय / बी०आर०डी० मेडिकल कालेज, गोरखपुर संदर्भित किए गए। मेले में कुल 102 चिकित्सक एवं 303 पैरामेडिकल कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आई.एम.ए. और मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मेले में सहयोग किया गया। होम्योपैथिक विभाग द्वारा भी 02 नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मेले का आयोजन किया गया। आज आयोजित मेले में होम्योपैथिक के कुल 09 पुरूष. 16 महिला व 04 बच्चों सहित कुल 29 व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया गया। मेले में कुल 02 होम्योपैथिक चिकित्सक तथा 02 पैरामेडिकल कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर
