मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एडीजी कमिश्नर आईजी कार्यक्रम स्थल नगर बाजार का किया निरीक्षण

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल 21 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए एडीजी जोन गोरखपुर डॉ. के एस प्रताप कुमार ने मंडला आयुक्त बस्ती अखिलेश सिंह, आईजी बस्ती आर के भारद्वाज, जिलाधिकारी बस्ती अंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल  जनता इंटर कॉलेज नगर बाजार बस्ती का निरीक्षण किया |
 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेलीपैड, पार्किंग स्थल, जनसभा स्थल का निरीक्षण किया |
 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शांतिपूर्वक जनसभा संपन्न करवाने हेतु  मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए  |
 
इस दौरान  प्रभारी निरीक्षक थाना नगर बाजार जयवर्धन सिंह  सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)