पुलिस व संयुक्त एसओजी टीम ने ट्रैक्टर के साथ चोरों को किया गिरफ्तार

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के पास चोरी की योजना बनाते समय एसओजी व फुटहिया चौकी पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास चोरी का एक ट्रैक्टर भी बरामद किया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। 

जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसओजी प्रभारी जनार्दन प्रसाद व फुटहिया चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय को मुखबिर ने सूचना दी कि नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के आगे तिलकपुर के पास सड़क के किनारे तीन लोग संदिग्ध हाल में मौजूद हैं। 

जो चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसओजी प्रभारी व फुटहिया चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पहुँच गये।वहाँ उन्होंने तीन लोगों को संदिग्ध हाल में पकड़ा। पुलिस के पूछताछ में उन्होंने बताया कि हमलोग चोरी का ट्रैक्टर बेचने जा रहे थे।पुलिस के पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह आयशर ट्रैक्टर लखीमपुर खीरी से चोरी कर बेचने जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना पर ले आयी। 

थाना प्रभारी नगर जयवर्धन सिंह ने बताया कि तीन लोगों को पुलिस व एसओजी टीम ने पकड़ा है।पुलिस के पूछताछ में उन्होंने अपना नाम  वीरेंद्र बधावन निवासी रामनगर कॉलोनी लखीमपुर खीरी थाना कोतवाली सदर, लाहौरी उर्फ बिरजेश निवासी बाईपास पिपरिया थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी व राजेन्द्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह निवासी बड़खेडवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी बताया है। 

पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)