अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर CRPF ने किया वीरनारियों का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च, 2024) के उपलक्ष्य में शनिवार को ग्रुप केन्द्र, मुजफ्फरपुर बिहार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 वीरनारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। श्रीमति सुशीला, अध्यक्षा, क्षेत्रीय कावा केन्द्र, मुजफ्फरपुर के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी वीरनारियों को संबोधित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान उपस्थित वीरिनारियों के परिवार की स्थिति, स्वास्थ्य एवं उनकी परेशानियों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। सभी वीरनारियों को भरोसा दिलाया कि कोई भी समस्या होने पर वह तुरन्त इस ग्रुप केन्द्र से संपर्क करें, चाहे वह इस ग्रुप केन्द्र के आस पास रहें अथवा किसी सुदुर क्षेत्र में रहें,
सीआरपीएफ उनकी हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा। देश की रक्षा करने के दौरान अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले शहीद जवानों के परिवारों के साथ CRPF का साथ आजीवन (Life long) बना रहेगा। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी वीरनारियों को अंग वस्त्र एवं इंडक्शन चूल्हा एंड मिक्सर ग्राइंडर देकर सम्मानित किया गया। तदोपरान्त, श्रीमति सुशीला, अध्यक्षा, क्षेत्रीय कावा केन्द्र, मुजफ्फरपुर के द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मार्गदर्शन हेतु महानिदेशक महोदया का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के उपरान्त श्री राम कुमार, डीआईजी, ग्रुप केन्द्र, मुजफ्फरपुर ने वीरनारियों से अनौपचारिक मुलाकात एवं बातचीत किया। इस दौरान उन्होंने वीरनारियों एवं पेंशनभोगी व्यक्तियों के लिए सीआरपीएफ द्वारा कल्याण संबंधी उठाए गए कदम के बारे में बताया गया।
