अवैध निर्माण/अनाधिकृत प्लॉटिंग पर जीडीए का चला बुलडोजर

0
अवैध निर्माण/अनाधिकृत प्लॉटिंग पर जीडीए गोरखपुर का चला बुलडोजर
गोरखपुर । गोरखपुर विकास प्राधिकरण के  उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन के निर्देश के अनुपालन में प्राधिकरण द्वारा संचालित की जा रही महाअभियान सप्ताह के क्रम में प्राधिकरण क्षेत्र में व्याप्त अवैध निर्माण/अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण का महाअभियान चलाया गया।
 अवैध निर्माण/अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरूद्ध चलाए गए अभियान में रामनगर करजहाँ में श्री विनोद कुमार गिरि द्वारा 5 एकड़ में की गई प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया है। साथ ही बहरामपुर में श्री रवीन्द्र नाथ चौधरी द्वारा 2.5 एकड़ में अवैध प्लाटिंग एवं ताल कांडला में श्री अशोक यादव द्वारा 6 एकड़ में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया है।

 प्रभारी मुख्य श्री किशन सिंह के नेतृत्व में इस अभियान में अधिशासी अभियन्ता श्री नरेंद्र कुमार, मजिस्ट्रेट श्री कल्याण सिंह, प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता श्री कुंज बिहारी, श्री राज बहादुर व श्री वी0के0 शर्मा तथा अवर अभियन्ता श्री रमापति वर्मा, श्री सुनील शर्मा व श्री मनीष त्रिपाठी तथा प्राधिकरण की प्रवर्तन दल के साथ स्थानीय पुलिस बल तथा पी०एस०सी० बल आदि मौजूद रहे। महाअभियान सप्ताह के अंतिम दो दिनों को अवैध निर्माण/अनाधिकृत प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवही किये जाने हेतु निर्धारित किया गया था, जिसके प्रथम दिन आज 28/11/2023 को विभिन्न कालोनियों पर कार्यवाही की गयी। अवैध निर्माण/अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण का यह महाअभियान कल दिनांक 29/11/2023 को भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)