निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम गिरने से दबकर हुई मजदूर की मौत

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-जिले में भानपुर तहसील क्षेत्र के बनटिकरा में बन रहे इंडोर स्टेडियम की छत गिर जाने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई

मौके पर मौजूद ठेकेदार सहित अन्य कर्मी घटना स्थल से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

खेल को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार की ओर से जिले में 10 करोड़ रूपए की लागत से चार इंडोर स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति हुई है। जिसके तहत भानपुर के बनटिकरा गांव में स्टेडियम का निर्माण हो रहा था। इसी बीच अचानक से स्टेडियम की छत गिर गई, जिसके नीचे दबकर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा निवासी रामलौट चौधरी पुत्र राम अछैवर चौधरी की मौत हो गई।

यूपी सिडको करा रही थी निर्माण
बनटिकरा में बन रहे इंडोर स्टेडियम का निर्माण यूपी सिडको की ओर से कराया जा रहा था,

स्टेडियम की छत गिरने से अब इस कार्यदायी संस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं, कुछ लोग तो इसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाना बता रहे हैं। निर्माणाधीन इंडोरस्टेडियम गिरने से दबकर हुई मजदूर की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी के स्थानीय विधायक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह गंभीर विषय है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने के साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। कहते हैंकि वे इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे।

शटरिंग का बांस खिसक जाने से हुआ हादसा मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि मृतक रामलौट शटरिंग का मेन मिस्त्री था, उसी की ओर से शटरिंग लगाई गई थी, पानी के चलते सर्पोट के लिए लगी बांस की बल्ली खिसक गई। इसके चलते यह हदसा हो गया। 

बाकी सभी कार्य कर रहे मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरने को लेकर जब एसडीएम भानपुर शत्रुघन पाठक से बात की गई, तो उन्होने कहा कि जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)