एक ही नाम एक ही नारा" 'जय श्री राम जय श्रीराम' से आज दोपहर गोरखपुर महानगर गूंज उठा

0
*"एक ही नाम एक ही नारा" 'जय श्री राम जय श्रीराम' से आज दोपहर गोरखपुर महानगर गूंज उठा"*
*शौर्य जन जागरण यात्रा का खोराबार में विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री ने किया भव्य स्वागत*
गोरखपुर । भगवान आराध्य श्री राम के मंदिर निर्माण के पूर्व एक व्यापक जन जागरण व समाज को जोड़ने और युवाओं के बीच शौर्य जागरण हेतु विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे भारतवर्ष में चलने वाली शौर्य जागरण यात्रा प्रारंभ हो चुकी है, जो मखौड़ा धाम से प्रारंभ होकर आज दोपहर गोरखपुर पहुंची। जहां…............
गोरखपुर महानगर खोराबार क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री संजय मिश्रा द्वारा शौर्य जन जागरण यात्रा का आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह हर्षोल्लास के साथ-साथ आतिशबाजी व ढोल नगाड़ों से जश्न मनाया गया । 
महानगर मंत्री संजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा रानीडीहा गौतम गुरुग चौराहा से मोहद्दीपुर पैडलेगंज होते हुए शिव शक्ति लान निकट वरदायनी हॉस्पिटल तारामंडल रोड  पर जाएगी। जहां पर *विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं राम जन्मभूमि क्षेत्र न्यास के महामंत्री श्री चंपत राय जी* द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा। उसके बाद यह यात्रा पुन प्रारंभ होकर अमर बलदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी के बलिदान स्थल पर उनको नमन करने के लिए जाएगी नमन के पश्चात यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों को होते हुए गोरखपुर ग्रामीण के लिए प्रस्थान करेगी।
यह यात्रा जिन-जिन स्थानों से गुजरेगी उन स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। यात्रा के स्वागत में ढोल नगाड़े पुष्प वर्षा आरती इत्यादि के द्वारा उत्साह का देखने को मिलागा। जश्न में डूबे श्रद्धालु  आतिशबाजी व पुष्प वर्षा करते हुए भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के पूर्व एक व्यापक जन जागरण में भारी मात्रा में एकत्रित हो रहे हैं। इस यात्रा  के भव्य स्वागत के लिए क्षेत्र में होल्डिंग मोटरसाइकिल रैली से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ‌

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)