दो अलग-अलग गांव से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ निवासी  राम नाथ सिंह पुत्र उदयभान सिंह थाना नगर बस्ती नें पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहां है कि 20 सितंबर की शाम लगभग 5:30 बजे  सोनल सिंह पुत्र मारकंडेय सिंह निवासी अगई भगाड़ थाना नगर बस्ती द्वारा उनको बिना किसी बात के अनायास गाली दिया जा रहा था, जब उन्होंने उनसे गाली देने के लिए मना किया तो विपक्षी द्वारा उनको लाठी,ठंडा तथा हाथ घूसे से मारा पिटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी।
 
प्रार्थना पत्र के आधार पर नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

नगर थाना क्षेत्र के ही  संगम भारती पत्नी विजय भारती  निवासी सराय थाना नगर बस्ती ने आप शब्द कहते हुए मारने, पीटने तथा जान से मारनें की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में संगम भारती पत्नी विजय भारती नें कहा है कि रामकुमार पुत्र मुनीश वर, रवि कुमार पुत्र रामकुमार, अभिषेक पुत्र रामकुमार  सभी निवासी सराय थाना नगर जनपद बस्ती द्वारा बंटवारे की पुरानी रंजिश को लेकर उनको अपशब्द कहते हुए मारा पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार ने बताया उपरोक्त मामलों मैं प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं मुक्तमा पंजीकृत करते हुए उपनिरीक्षक द्वारका प्रसाद चौधरी तथा पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)