दिशा महिला समिति के सदस्यों द्वारा पोषण माह साक्षरता गोष्ठी का आयोजन

0
नगर बाजार/बस्ती-नगर पंचायत नगर बाजार के सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में दिशा संस्था के तरफ से दिशा महिला समिति के सदस्यों द्वारा पोषण माह साक्षरता गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मिथिलेश कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।नई दिशा महिला समिति की ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए 

गोष्ठी में मां व शिशु को स्वस्थ व कुपोषण मुक्त बनाने का सन्देश घर- घर तक पहुचाने का आह्वान किया और महिलाओं को एनीमिया व कुपोषण मुक्त रहने की जानकार दी। 

पोषण अभियान को शुरु करने की आवश्यकता बच्चो में शारीरिक कमजोरी नाटापन व उम्र के अनुसार कम वजन होना की रोकथाम के लिय हुई हैं। साथ ही यह भी बताया कि संतुलित आहार हमारे स्वास्थ्य व हमे अनीमिया मुक्त बनाने के लिए कितना जरूरी है। मिल्लेट्स/मोटा अनाज का उपयोग कर बनाये गए और स्वादिष्ट व्यंजनों के अनेक लाभों की जानकारी भी दी गई।

राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कहा कि बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं है। बेटियाँ भी माता-पिता और परिवार, कुटुम्ब,गांव, ब्लाक,जिला,प्रदेश और देश में हर क्षेत्र में बेटों के बराबर नाम रोशन कर रही हैं। 

ग्रामीण क्षेत्रों में नव निर्वाचित पंच व सरपंचो और शहरी क्षेत्रों में निवर्तमान कौसंलर और एनजीओ तथा आरडब्लूए के पदाधिकारियों को भागीदार बनाकर विभिन्न विभागों द्वारा सयुक्त रूप से बेटी पढाओ बेटी पढाओ अभियान, पोषण अभियान, वैक्शीनेशन और प्रधानमंत्री मातृवंदना सहित अन्य सभी स्कीम के विवरण का अधिक से अधिक लोगों की बेहतर क्रियान्वयन समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर एएनएम संगीता श्रीवास्तव, रेखा, सुदामा, दीपक, सुगम सुशील समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)