07 से 25 अगस्त ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/किसान पाठशाला का होगा आयोजन

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-खरीफ 2023 में ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी / किसान पाठशाला का आयोजन जनपद के समस्त न्याय पंचायतों के तीन-चार ग्राम सभाओं में दिनाँक 07 से 25 अगस्त 2023 तक वृहद रूप से आयोजित होगा, जिसमें फसलों के सम्बन्ध में कृषकों को जागरूक करना / क्षमता निर्माण के साथ-साथ अन्य विषयों दलहन / तिलहन / मिलेट्स / प्राकृतिक खेती / पराली प्रबन्धन आदि विषयों पर जागरूक किया जायेगा।

उक्त आयोजित ग्राम पंचायत स्तीरय गोष्ठी / किसान पाठशाला का शुभारम्भ अपर मुख्य सचिव, कृषि की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से एन0आई0सी0 योजना भवन लखनऊ से अपरान्त 2:30 बजे से किया जायेगा। 

इस कार्यक्रम में ना० कृषि मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। जिसकी लाइव 07.08.2023 के अपरान्त 2:30 बजे वेव लिंक https://webcast.gov.in/up/agriculture के माध्यम से दिखाया जायेगा।

जनपद के किसान भाइयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक उक्त वेब लिंक के माध्यम से जुड़ते हुए कार्यक्रम देख कर लाभान्वित हो सकते है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)