नगर थाना क्षेत्र के पगार गांव में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडी से लटकता मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-आपको बता दें नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पगार गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी की छत की कुंडी से लटकता हुए शव मिला है । लोग इसे आत्महत्या करने की बात भी कह रहे हैं । जिस समय यह घटना हुई घर के लोग खेत में गये थे।परिजन जब खेत से वापस आए तो लटकता शव देखकर सन्न रह गये। परिजनों ने जिन्दा होने की आस मे शव उतारकर जिला अस्पताल बस्ती लेकर गये। जहाँ देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। 

आपको बता दें नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पगार निवासी 17 वर्षीय सीमा यादव पुत्री झिनकान यादव गाँव मे स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में इंटर मे पढ रही थी।सोमवार को वह उठी और घर का काम करने के बाद परिजनों को भोजन दिया। उसके बाद परिजन खेत में चले गए। दोपहर जब परिजन घर आए तो सीमा को आवाज दी। लेकिन कोई जवाब न पाकर वह घर मे बने कमरे में गये।वहाँ छत के कुंडी से रस्सी के सहारे सीमा का शव लटकता देखकर परिजन सन्न रह गये।

परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को नीचे उतारा और जिन्दा होने की आस में जिला अस्पताल बस्ती पहुचे जहाँ देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)