कलवारी पुलिस ने 1150 ग्राम अवैध गाजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-थानाध्यक्ष कलवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील कुमार गौड़ तथा पुलिस टीम ने 1150 ग्राम अवैध गाजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अनिरुद्ध कुमार वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा 30 वर्ष निवासी खड़ौआ थाना नगर बस्ती महुआ डाबर जाने वाली सड़क से अवैध गाजे के साथ लगभग दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया ।
 
अभियुक्त के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)