नाबालिक बालिका के साथ तीन किशोरों ने किया दुष्कर्म

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-थाना पैकोलिया क्षेत्र के अंतर्गत  ग्राम रेवटा में एक 10 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ तीन नाबालिक लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया  |

सूचना पाकर मौके पहुंचे पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने मौके का मुआयना किये ।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया  कि आज सुबह  यह सूचना मिली कि एक 10 वर्षीय बालिका के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।
 
उन्होंने बताया तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो नाबालिक हैं। मौके पर पुलिस मौजूद है।
 
तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है ।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)